कच्चे तेल के दाम घटे, पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर? यहां जानें

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में एक बार फिर से कमी देखने को मिल रही है। लंबे समय से क्रूड ऑयल 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि,
भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने अब तक जनता की उम्मीद पर पानी फेरने का काम ही किया है। जब कंपनियों ने कच्चे तेल में लगातार भारी गिरावट के बावजूद वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। वहीं सरकार द्वारा कंपनियों द्वारा घाटा पूरा करने की बात कही गई।
फिलहाल बात करें आज (19 अक्टूबर 2022, बुधवार) की तो, सरकारी तेल कंपनियों ने वाहन ईंधन के रेट को ज्यों का त्यों बना रखा है। यानी कि भाव में कोई भी फेरबदल नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   19 Oct 2022 9:29 AM IST