पेट्रोल- डीजल के नए रेट हो गए जारी, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

- डीजल के रेट भी जस के तस बने हुए हैं
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लंबे समय से पेट्रोल.डीजल के रेट्स स्थिर बने हुए हैं। यह स्थिति आज (18 अगस्त 2022, गुरुवार) भी यथावत बनी हुई है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। आपको बता दें कि, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आने पर देश की कंपनियों ने वाहन ईंधन के दाम में जबरदस्त तरीके से बढ़ाए थे। लेकिन जब कच्चा तेल कमजोर हुआ तो राहत के नाम में आमजनों को सिर्फ भाव में स्थिरता ऑफर की।
आमजनता को महंगाई से राहत देने के लिए 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के भाव...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   18 Aug 2022 9:11 AM IST