सस्ता होने वाला है पेट्रोल- डीजल? या आपकी जेब पर फिर बढ़ेगा भार, यहां जानें

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लÛातार गिरावट जारी है। फिलहाल, ब्रेंट क्रूड ऑयल 91 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (17 सितंबर 2022, शनिवार) वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नी कि कीमतें जस की तस बनी हुई हैं।
आपको बता दें कि, यह हालात, करीब 4 माह से बने हुए हैं। आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। जबकि, इससे पहले ऑयल कंपनियों की ओर से लगातार पेट्रोल- डीजल के दामों में वृद्धि की गई थी। इस दौरान 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों बढ़े थे।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   17 Sept 2022 9:26 AM IST