कच्चे तेल में फिर आई गिरावट, जानें आमजन को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कितनी मिली राहत

- क्रूड ऑयल में 2.67 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई
- पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखी गई है, जब क्रूड ऑयल 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ 79.04 डॉलर प्रति बैरल पर आ पहुंचा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में 2.39 फीसदी की गिरावट के साथ यह 74.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। ऐसे में देशवासियों को उम्मीद है कि उन्हें इसका लाभ मिलेगा, हालांकि जानकारों की मानें तो भारतीय तेल विपणन कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) इस बार भी हमेशा की तरह आमजन की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम करेंगी।
फिलहाल बात करें आज (17 दिसंबर 2022, शनिवार) की पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल में तेजी आने पर पेट्रोल और डीजल के दाम जबरदस्त तरीके से बढ़ाए थे। जिसके बाद 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   17 Dec 2022 9:31 AM IST