भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत का कंपनी ने किया खंडन, जानें आज आपको कितनी कीमत चुकाना होगी

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं
- पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने आज (15 जून 2022, बुधवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। यह स्थिति करीब 2 माह से भी अधिक समय से बनी हुई है। हालांकि, लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। सरकार के इस कदम से पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे।
फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। हालांकि, लगातार दो दिनों से वाहन ईंधन की किल्लत की खबर सामने आ रही है। इस अफवाह का खंडन करते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन ने अपने बयान में कहा है कि, भारत में तेल आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। तेल कंपनी ने कहा है कि देश के पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति और वितरण पूरी तरह सामान्य तरीके से चल रहा है और इसमें किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं है। आइए जानते हैं आज के दाम...
ये भी पढ़ें:- बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी चीन की कंपनी टेनसेंट को बेची
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- कैसे एश्योरशिफ्ट ने भारत में स्थानांतरण के अनुभव को बेहतर बनाया है
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   15 Jun 2022 9:14 AM IST