यहां मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल- डीजल, जानें आपके शहर के लेटेस्ट दाम

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लंबे समय से पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के रेट में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि, जिस कच्चे तेल में तेजी का हवाला देकर देश की सरकारी कंपनियों ने वाहन ईंधन के दाम बढ़ाए थे, उसमें बीते दिनों ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल, बात करें आज (15 फरवरी 2023, बुधवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है।
हालांकि, देश में एक शहर ऐसा भी है, जहां सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है। वहीं बात करें सबसे महंगे ईंधन की तो राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 98.24 रुपए प्रति लीटर है। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   15 Feb 2023 9:15 AM IST