पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने लंबे समय से पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। यानी कि दाम को स्थिर बनाए रखा है, इस स्थिति को 2 माह से भी अधिक समय हो चुका है। बात करें आज (14 जून 2022, मंगलवार) की तो स्थिति ज्यों की त्यों है। आपको बता दें कि, सरकारी तेल कंपनियों ने नए साल में वाहन ईंधन के दाम को खूब बढ़ाया, लेकिन कम एक पैसा भी नहीं किया। ऐसे में देशभर में प्रदर्शन भी हुए। बाद में केंद्र सरकार द्वारा आम जनता को राहत देने का निर्णय किया गया।
लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए सरकार ने 21 मई 2022 को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी। सरकार के इस कदम से पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए कम हो गए थे। लेकिन इसके बाद से दाम में कोई परिवर्तन आज तक देखने को नहीं मिला। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...
ये भी पढ़ें:- बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी चीन की कंपनी टेनसेंट को बेची
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- कैसे एश्योरशिफ्ट ने भारत में स्थानांतरण के अनुभव को बेहतर बनाया है
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   14 Jun 2022 9:23 AM IST