क्रूड ऑयल में फिर आई गिरावट, जानों पेट्रोल- डीजल के दाम पर कितना असर

- डीजल के रेट में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत में बीते दिनों तेजी के बाद एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को डब्ल्यूटीआई क्रूड का रेट गिरकर 88.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड 93.75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है। आपको बता दें कि, कीमत में रिकॉर्ड गिरावट के बाद ओपेक देशों ने (OPEC) ने उत्पादन घटाने का फैसला किया था। जिसके बाद कच्चे तेल के दाम में बढ़त देखने को मिली थी। लेकिन अब इसमें गिरावट देखी जा रही है। फिलहाल बात करें घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की ताजा कीमतों की तो वे स्थायी बनी हुई हैं।
भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (12 अक्टूबर 2022, बुधवार) भी वाहन ईंधन की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह हालात करीब 4 माह से बने हुए हैं। आखिरी बार 22 मई को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   12 Oct 2022 7:57 AM IST