आज ही करा लें टैंक फुल, यहां चेक करें आपके शहर में कितना है वाहन ईंधन का भाव

- डीजल के रेट में भी बदलाव नहीं
- पेट्रोल के दाम में कोई बढ़त नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL and BPCL) ने आज (12 मार्च, शनिवार) भी वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चल रही जंग के बीच क्रूड ऑयल की कीमत में लगातार तेजी आ रही है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि घरेलू बाजार में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।
मालूम हो कि आखिरी बार बीते वर्ष में 3 नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा वैट में कटौती कर आमजन को राहत दी गई थी। इसके बाद से ही सरकारी तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाना बंद कर दिए थे। अब करीब 4 माह होने के बाद भी यह स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट भाव...
मजबूत मांग और वैश्विक भंडार स्तर में कमी से रहेंगी अल्यूमीनियम की कीमतें तेज
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
95.41 रुपए/लीटर |
86.67 रुपए/लीटर |
मुंबई |
109.98 रुपए/लीटर |
94.14 रुपए/लीटर |
कोलकाता |
104.67 रुपए/लीटर |
89.79 रुपए/लीटर |
चैन्नई |
101.40 रुपए/लीटर |
91.43 रुपए/लीटर |
लखनऊ |
95.14 रुपए/लीटर |
86.68 रुपयए/लीटर |
पटना |
105.90 रुपए/लीटर |
91.09 रुपए/लीटर |
भोपाल |
107.23 रुपए/लीटर |
90.87 रुपए/लीटर |
इंदौर |
107.17 रुपए/लीटर |
90.83 रुपए/लीटर |
भारतपे कानून का पालन करने के लिए किसी भी प्रारंभिक सरकारी जांच के लिए तैयार
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   12 March 2022 8:49 AM IST