सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल या बढ़ा जेब पर भार, यहां जानें आपके शहर की लेटेस्ट कीमत

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं
- पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कच्चे तेल के दाम 7 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और आज ब्रेंट क्रूड ऑयल 92 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास ट्रेंड कर रहा है। इसी बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (10 सितंबर 2022, शनिवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
यह स्थिति बीते करीब 3 माह से भी अधिक समय से बनी हुई है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ था। इसके बाद से सरकारी तेल कंपनियां ने कच्चा तेल सस्ता होने पर आतजन को राहत के नाम पर सिर्फ वाहन ईंधन के रेट में स्थिरता ही दी है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   10 Sept 2022 9:09 AM IST