पेट्रोल- डीजल के दाम में यहां हुआ बदलाव, जानें आपके शहर की ताजा कीमतें

- तेल कंपनियों ने नहीं किया दाम में बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बीते दिनों यूपी- बिहार में इसका असर देखने को मिला है। यूपी के नोएडा में जहां पेट्रोल 18 पैसे चढ़कर 96.94 रुपए लीटर पर आ गया। वहीं डीजल 18 पैसे बढ़कर 90.11 रुपए लीटर हो गया। इसी प्रकार गाजियाबाद में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 96.40 रुपए प्रति लीटर और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 89.58 रुपए प्रति लीटर पर आ गया। बात करें बिहार की तो याहं राजधानी पटना में पेट्रोल का 35 पैसे गिरकर 107.24 रुपए और डीजल 32 पैसे गिरकर 94.04 रुपए प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि, देश के बाकी शहरों में वाहन ईंधन पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा।
भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (10 नवंबर 2022, गुरुवार) पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, यह स्थिति करीब 4 माह से भी अधिक समय से बरकरार है। आखिरी बार 22 मई 2022 को आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   10 Nov 2022 9:41 AM IST