क्या घट गए पेट्रोल- डीजल के दाम या हुई बढ़ोतरी, यहां जानें आपके शहर के ताजा रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (09 जुलाई 2022, शनिवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, वाहन ईंधन के भाव ज्यों के त्यों बने हुए हैं। स्थिरता का यह दौर करीब 3 माह से है, जब ना रेट बढ़े और ना ही घटे। फिलहाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से एक बार फिर से वाहन ईंधन के दाम में कटौती होने की उम्मीद है।
वर्तमान में कच्चा तेल तीन महीने के निचले स्तर पर है और यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ पहुंचा है। बता दें कि, आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   9 July 2022 9:25 AM IST