क्रूड ऑयल में तेजी के बीच पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट

- डीजल के रेट में भी कोई बदलाव नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत जस की तस बनी हुई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। कच्चे तेल की बात करें तो, ब्रेंट क्रूड का भाव जहां 84.90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल 78.34 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
हालांकि, देशवासियों के लिए राहत की बात यह कि, आज (09 फरवरी 2023, गुरुवार) भी वाहन ईंधन अपने पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा। इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया। आपको बता दें कि, यह हालात करीब 8 माह से भी अधिक समय से बने हुए हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   9 Feb 2023 9:08 AM IST