पेट्रोल और डीजल के बढ़े रेट या हुई कटौती, यहां जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

- डीजल के रेट भी ज्यों के त्यों बने हुए हैं
- पेट्रोल की कीमत जस की तस बनी हुई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। क्रूड ऑयल फिसलकर छह महीने के निचले स्तर पर आ गया। ऐसे में माना जा रहा है कि की कीमतों में कटौती हो सकती है। हालांकि देश की तेल कंपनियां अब तक सिर्फ दाम में स्थिरता की राहत ही बांटती आई हैं। बात करें आज (08 अगस्त 2022, सोमवार) की तो वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दाम करीब 3 माह से ज्यों के त्यों बना रखे हैं। आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के भाव...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   8 Aug 2022 9:35 AM IST