तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल, जानें पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद यह 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ पहुंचा है। वहीं बीते दिन बीते दिन क्रूड ऑयल में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। जब ब्रेंट क्रूड LCOc1 वायदा 71 सेंट गिरकर 99.98 डॉलर प्रति बैरल पर और WTI क्रूड CLc1 वायदा 62 सेंट टूटकर 97.91 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। ऐसे में देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) सस्ता होने की उम्मीद बढ़ गई है।
फिलहाल, बात करें आज (08 जुलाई 2022, शुक्रवार) की तो भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने कोई बदलाव वाहन ईंधन के दाम में नहीं किया है। आपको बता दें कि, आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने लगातार बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। जिसके बाद पेट्रोल- डीजल के रेट में कमी आई थी। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   8 July 2022 9:37 AM IST