कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों में क्या हुआ असर

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। ब्रेंट क्रूड का भाव जहां 3.33 फीसदी तक बढ़कर 83.69 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 77.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। हालांकि, देशवासियों को चिंता करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इसका कोई भी असर पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के दाम पर नहीं हुआ है। यह स्थिति करीब 8 माह से भी अधिक समय से बनी हुई है।
भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (08 फरवरी 2023, बुधवार) वाहन ईंधन के दाम जारी कर दिए हैं। जिसके मुताबिक, रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। आपको बता दें कि,आखिरी बार मई 2022 में आमजनता को महंगाई से राहत देने केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी को कम किया था। जिसके बाद पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया था। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   8 Feb 2023 9:14 AM IST