कच्चे तेल पर बढ़े टैक्स के बाद महंगा हुआ ईंधन या बरकरार है राहत, यहां जानें लेटेस्ट रेट

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में लंबे समय से पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसे राहत के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि बीते साल के 4 महीनों को देखें तो इस दौरान कच्चे तेल में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज हुई, ऐसे में आमजनों को उम्मीद थी कि कंपनियां जिस तरह कच्चे तेल में तेजी होने पर ईंधन को 100 के पार लेकर गईं हैं, कच्चा तेल सस्ता होने पर उन्हें लाभ मिलेगा। लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने इसका कोई लाभ आमजन को नहीं दिया।
बीते दिनों सरकार के मंत्री ने भी साफ तौर पर कहा था कि, कंपनियां अपना घाटा पूरा करने में लगी हुई हैं। फिलहाल बात करें आज (07 जनवरी 2022, शनिवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने स्थिति बरकरार रखते हुए ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   7 Jan 2023 9:29 AM IST