कच्चे तेल के भाव में नरमी, जानें पेट्रोल- डीजल की कीमतों पर क्या हुआ असर

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट क्रूड ऑयल रविवार को 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे देखा गया था। बीते दिनों भी कच्चे तेल में काफी गिरावट देखी गई थी। हालांकि, कच्चे तेल के अनुरूप पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में बदलाव करने का दावा खोखला ही नजर आ रहा है। दरअसल, बीते दिनों कच्चे तेल में लगातार गिरावट के बावजूद भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने वाहन ईंधन दाम में राहत के नाम पर सिर्फ कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है।
आपको बता दें कि, आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हुआ। बात करें आज (05 सितंबर 2022, सोमवार) की तो वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   5 Sept 2022 8:32 AM IST