कच्चे तेल महंगा होने पर भी पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बरकरार है राहत

- डीजल के रेट में आज भी नहीं हुआ बदलाव
- पेट्रोल 30 रुपए तक महंगा होने की संभावना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में बीते कई दिनों से चल रही जंग के चलते कच्चे तेल में काफी तेजी से उछाल आया है। हालांकि इसका जरा सा भी असर देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों पर देखने को नहीं मिला है। इसका कारण चुनावी कवच, देश में शुरू हुए चुनाव जब तक खत्म नहीं हो जाते कहा जा सकता है कि आमजन की जेब सुरक्षित है। क्योंकि चुनाव के बाद वाहन ईंधन के दाम बढ़ने की संभावना जताई जा चुकी है।
हालिया रिपोर्ट में कहा गया था कि पेट्रोल के दाम 30 रुपए तक बढ़ाए जा सकते हैं। वहीं विपक्षी पार्टी ने ऐसी संभावनाओं के बाद प्रदर्शन करने का मन बना लिया है। राहुल गांधी ने बीते दिनों कहा कि, यदि चुनाव के बाद पेट्रोल के रेट बढ़े तो पार्टी सड़कों पर उतरेगी। फिलहाल, इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज (05 मार्च, शनिवार) पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कच्चे तेल की कीमतें 95 से 100 डॉलर प्रति बैरल रेंज में रहने की उम्मीद
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
95.41 रुपए/लीटर |
86.67 रुपए/लीटर |
मुंबई |
109.98 रुपए/लीटर |
94.14 रुपए/लीटर |
कोलकाता |
104.67 रुपए/लीटर |
89.79 रुपए/लीटर |
चैन्नई |
101.40 रुपए/लीटर |
91.43 रुपए/लीटर |
लखनऊ |
95.14 रुपए/लीटर |
86.68 रुपयए/लीटर |
पटना |
105.90 रुपए/लीटर |
91.09 रुपए/लीटर |
भोपाल |
107.23 रुपए/लीटर |
90.87 रुपए/लीटर |
इंदौर |
107.17 रुपए/लीटर |
90.83 रुपए/लीटर |
साझा ई-नीलामी विंडो के माध्यम से गैर लिंकेज कोयला उपलब्ध कराने पर मुहर
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   5 March 2022 9:18 AM IST