क्या बढ़ गए वाहन ईंधन के दाम या मिली राहत, टंकी फुल कराने से पहले चेक कर लें ताजा रेट

- डीजल के रेट में कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने आज (4 जून, शनिवार) सुबह 6 बजे वाहन ईंधन के ताजा दाम जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। यानी कि आज भी देशभर में पुरानी कीमतों पर ईंधन उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि, आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा वाहन ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके जनता को राहत दी गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था।
फिलहाल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तो यहां लीटर पेट्रोल 96.72 रुपए और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जानकारों के अनुसार, जल्द वाहन ईंधन के दाम और गिर सकते हैं। दरअसल, तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) और रूस समेत अन्य सहयोगी देशों ने जुलाई-अगस्त से कच्चे तेल का उत्पादन और बढ़ाने का फैसला कर लिया है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि उत्पादन बढ़ने के साथ ही कच्चा तेल सस्ता होगा और देश में पेट्रोल डीजल के दाम भी घट सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- क्रिप्टो यूनिकॉर्न क्वोइनस्विच : हम एक सरल निवेश पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- फोर्ड और गुजरात सरकार के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   4 Jun 2022 10:54 AM IST