पेट्रोल और डीजल के दाम हुए अपडेट, जानें आपके शहर में कितने रुपए लीटर मिलेगा ईंधन

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में करीब 8 महीनों से ज्यादा समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिन सरकारी तेल कंपनियों ने कच्चे तेल में उछाल की आड़ में वाहन ईंधन के दाम में जबरदस्त वृद्धि कर आमजनों की जेब पर भार बढ़ाया। उन्हीं कंपनियों ने कच्चे तेल में ऐतिहासिक गिरावट पर जनता को कोई भी राहत नहीं दी। हालांकि, बीते दिनों केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि, मैं तेल कंपनियों से अनुरोध करूंगा कि यदि अंतरराष्ट्रीय कीमतें नियंत्रण में हैं और घाटा खत्म होता है तो कीमतें कम कर दें। लेकिन उनकी इस अपील का भी कोई असर अब तक नहीं दिखाई दिया।
फिलहाल, बात करें आज (04 फरवरी 2023, शनिवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) के भाव को स्थिर रखा हुआ है। यानी कि वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के ताजा दाम...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
डियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   4 Feb 2023 9:13 AM IST