जल्द सस्ता होने वाला है पेट्रोल- डीजल! जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

- कच्चा तेल उत्पादन बढ़ने से दाम गिरने की संभावना बनी हुई है
- तेल निर्यातक देशों के संगठन ने उत्पादन बढ़ाने का निर्णय किया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों पर भी दिखाई देता है। फिलहाल, 21 मई को केंद्र सरकार द्वारा वाहन ईंधन पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके जनता को राहत दी गई थी। जिसके बाद पेट्रोल 9.5 रुपए और डीजल 7 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। वहीं अब खबर है कि वाहन ईंधन के दाम और भी गिर सकते हैं। दरअसल, तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) और रूस समेत अन्य सहयोगी देशों ने जुलाई-अगस्त से कच्चे तेल का उत्पादन और बढ़ाने का फैसला कर लिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, ओपेक, रूस समेत अन्य सहयोगी देशों के बीच कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर प्रतिदिन 6.48 लाख बैरल करने पर सहमति बनी है। जानकारों का मानना है कि उत्पादन बढ़ने के साथ ही कच्चा तेल सस्ता होगा, ऐसे में देश में पेट्रोल डीजल के दाम भी घटने की पूरी संभावना है। फिलहाल बात करें आज (3 जून, शुक्रवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (Oil Companies) ने वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं आज के दाम...
ये भी पढ़ें:- एसबीआई रिसर्च : चालू वित्त वर्ष जीडीपी वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी में पेट्रोल 111.35 रुपए प्रति लीटर जा पहुंचा है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 97.28 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ये भी पढ़ें:- मस्क ने टेस्ला के कर्मचारियों को दी धमकी, ऑफिस आयें या नौकरी छोड़ें
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   3 Jun 2022 8:51 AM IST