देशभर में पेट्रोल- डीजल के रेट में नहीं हुआ बदलाव, आपके शहर चुकाना होगी ये कीमत

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
- पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, आज (03 अगस्त 2022, बुधवार) वाहन ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने आमजनता को महंगाई से राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था।
आपको बता दें कि, वर्तमान में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कई बार कच्चे में भारी गिरावट आई, वहीं अब तेजी बनी हुई है। लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने दाम में कोई फेरबदल नहीं किया। बावजूद इसके देश के अधिकांश शहरों में पेट्रोल 100 रुपए के पार मिल रहा है। फिलहाल जानते हैं आज के भाव...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   3 Aug 2022 9:49 AM IST