पेट्रोल- डीजल हुआ सस्ता या बढ़ गए दाम, जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

- डीजल भी पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा
- पेट्रोल की कीमत ज्यों की त्यों बनी हुई है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (02 नवंबर 2022, बुधवार) सुबह पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि रेट में स्थिरता की यह राहत करीब 4 माह से जारी है। इस बीच कच्चे तेल में कई बार भारी गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने इसका कोई लाभ जनता को नहीं दिया।
आपको बता दें कि, बीते दिनों कच्चा तेल 7 माह के निचले स्तर से होकर गुजरा था। इसके बाद से इसमें उतार चढ़ाव की स्थिति बरकरार है। आखिरी बार 22 मई 2022 को केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर आमजनता को राहत दी गई थी। सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। फिलहाल जानते हैं आज के ताजा रेट...
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा।
इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   2 Nov 2022 9:34 AM IST