सरकारी तेल कंपनियों ने 102 दिनों से नहीं किया पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बदलाव, जानें आज के लेटेस्ट दाम

- डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं किया गया
- पेट्रोल के दाम में 102 दिनों से नहीं हुआ बदलाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं, जिसके मुताबिक भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (01 सितंबर 2022, गुरुवार) वाहन ईंधन के दाम में कोई भी बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें कि, यह स्थिति करीब 102 दिनों से बनी हुई है।
आखिरी बार 21 मई 2022 को केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया था। हालांकि इससे पहले की स्थिति पर नजर डालें तो सरकारी तेल कंपनियों ने करीब 43 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपए प्रति लीटर है।
डीजल की कीमत
बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। कोलकाता में डीजल 92.76 प्रति लीटर है। जबकि चेन्नई में एक लीटर डीजल के लिए 94.24 रुपए चुकाना होंगे।
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Created On :   1 Sept 2022 9:33 AM IST