इस माह पेट्रोल 1.29 रुपए और डीजल 1.03 रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ, जानें आज के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखी जा रही है। जिसका सीधा असर घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार (14 अक्टूबर) को भारतीय तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। यानी कि आज पेट्रोल और डीजल दोनों पुरानी कीमतों पर ही उपलब्ध होंगे।
आपको बता दें कि बीते माह जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूते नजर आईं। वहीं इस माह की शुरुआत से ही राहत मिली है। देखा जाए तो इस महीने देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.29 रुपए प्रति लीटर और डीजल 1.03 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। क्या हैं आज देश के महानगरों में पेट्रोल- डीजल की कीमत, आइए जानते हैं...
पेट्रोल के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 73.32 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर बनी हुई है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 78.93 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 75.97 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल का दाम 76.14 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है।
डीजल के दाम
बात करें डीजल की तो यह दिल्ली में डीजल के दाम 66.46 रुपए प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में 69.66 रुपए प्रति लीटर है। इसी तरह कोलकाता में डीजल 68.82 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। जबकि चैन्नई में डीजल की कीमत 70.20 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
कच्चे तेल की कीमतें
सोमवार को विदेशी बाजार में कच्चे तेल में करीब आधा फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार होते हुए देखा गया। डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड क्रमश: 54.50 डॉलर प्रति बैरल के करीब और 60.25 डॉलर प्रति बैरल के करीब कारोबार कर रहा है। बता दें कि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चा तेल अक्टूबर वायदा 80 रुपए बढ़कर 3,865 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   14 Oct 2019 10:33 AM IST