सेंसेक्स में 448 अंकों की तेजी, निफ्टी 17,450 के पार बंद हुआ

- निफ्टी 146.95 अंक बढ़कर 17
- 450.90 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 448.96 अंक बढ़कर 59
- 411.08 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार मार्च माह के पहले और कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (01 फरवरी 2023, बुधवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 448.96 अंक यानी कि 0.76% बढ़कर 59,411.08 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 146.95 अंक यानी कि 0.85% बढ़कर 17,450.90 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार (01 फरवरी 2023, बुधवार) बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 230.41 अंक यानी कि 0.39% बढ़कर 59,192.53 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 68.80 अंक यानी कि 0.40% बढ़कर 17,372.80 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (28 फरवरी 2023, मंगलवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 326.23 अंक की गिरावट के साथ 58,962.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 88.75 पॉइंट की गिरावट के साथ 17,303.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   1 March 2023 3:35 PM IST