सेंसेक्स 415 अंक ऊपर, निफ्टी 17,700 के ऊपर बंद

- निफ्टी 117.10 अंक बढ़कर 17
- 711.45 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 415.49 अंक बढ़कर 60
- 224.46 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (06 मार्च 2023, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 415.49 अंक यानी कि 0.69% बढ़कर 60,224.46 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 117.10 अंक यानी कि 0.67% बढ़कर 17,711.45 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 393.51 अंक यानी कि 0.66% बढ़कर 60,202.48 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 110.90 अंक यानी कि 0.63% बढ़कर 17,705.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते सत्र (03 मार्च 2023, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स जहां 899.62 अंकों की बढ़त के साथ 59,808.97 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 272.45 अंकों की बढ़त के साथ 17594.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   6 March 2023 3:35 PM IST