सेंसेक्स 319 अंक ऊपर, निफ्टी 18,100 से ऊपर बंद हुआ

- निफ्टी 90.90 पॉइंट ऊपर 18
- 118.55 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 319.90 अंक ऊपर 60
- 941.67 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (23 जनवरी 2023, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 319.90 अंक यानी कि 0.53% ऊपर 60,941.67 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 90.90 पॉइंट यानी कि 0.50% ऊपर 18,118.55 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 288.18 अंक यानी कि 0.48% ऊपर 60909.95 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 78.80 पॉइंट यानी कि 0.44% ऊपर 18106.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (20 जनवरी 2023, शुक्रवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 236.66 अंक यानी कि 0.39% की गिरावट के साथ 60,621.77 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 80.20 पॉइंट यानी कि 0.44% की गिरावट के साथ 18,027.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   23 Jan 2023 4:27 PM IST