सेंसेक्स 249 अंक ऊपर, निफ्टी 18,400 के ऊपर बंद हुआ

- निफ्टी 74.25 अंक बढ़कर 18
- 403.40 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 248.84 अंक बढ़कर 61
- 872.992 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (15 नवंबर 2022, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 248.84 अंक यानी कि 0.40% बढ़कर 61,872.992 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 74.25 अंक यानी कि 0.41% बढ़कर 18,403.40 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 85.17 अंक यानी कि 0.14% बढ़कर 61,709.32 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 24.10 अंक यानी कि 0.13% बढ़कर 18,353.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (14 नवंबर 2022, सोमवार) बाजार सपाट स्तर पर खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 170.89 अंक यानी कि 0.11% गिरकर 18,329.15 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 20.55 अंक यानी कि 0.07% कीर गिरावट के साथ 18362.30 के स्तपर पर बंद हुआ था।
Created On :   15 Nov 2022 3:47 PM IST