सेंसेक्स 243 अंक ऊपर, निफ्टी 18,000 के ऊपर

- निफ्टी 86.00 की बढ़त के साथ 18
- 015.85 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 242.83 अंक ऊपर 61
- 275.09 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (15 फरवरी 2023, बुधवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 242.83 अंक यानी कि 0.40% ऊपर 61,275.09 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 86.00 पॉइंट यानी कि 0.48% की बढ़त के साथ 18,015.85 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 163.13 अंक यानी कि 0.27% नीचे 60869.13 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.60 पॉइंट यानी कि 0.24% नीचे 17886.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (14 फरवरी 2023, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 600.42 अंक यानी कि 0.99% बढ़कर 61,032.26 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 158.95 पॉइंट यानी कि 0.89% बढ़कर 17,929.85 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   15 Feb 2023 3:45 PM IST