सेंसेक्स 223 अंक ऊपर, निफ्टी 18,200 के आसपास बंद हुआ

- निफ्टी 68.50 अंकों की बढ़त के साथ 18
- 191.00 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 223.60 अंकों की बढ़त के साथ 61
- 133.88 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (29 दिसंबर 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 223.60 अंकों यानी कि 0.37% की बढ़त के साथ 61,133.88 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 68.50 अंकों यानी कि 0.38% की बढ़त के साथ 18,191.00 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 300.50 अंकों की गिरावट के साथ 60,609.78 के साथ खुला था। वहीं निफ्टी 85 अंकों की गिरावट के साथ 18,037 के साथ खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (28 दिसंबर 2022, बुधवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को सपाट स्तर पर बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 17.15 नीचे 60,910.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 9.80 पॉइंट नीचे 18,122.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   29 Dec 2022 4:25 PM IST