सेंसेक्स 212 अंक ऊपर, निफ्टी 17,750 के करीब बंद हुआ

By - Bhaskar Hindi |27 Oct 2022 10:31 AM IST
क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 212 अंक ऊपर, निफ्टी 17,750 के करीब बंद हुआ
हाईलाइट
- निफ्टी 80.60 अंक की बढ़त के साथ 17
- 736.95 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 212.88 अंक ऊपर 59
- 756.84 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (27 अक्टूबर 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 212.88 अंक यानी कि 0.36% ऊपर 59,756.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 80.60 अंक यानी कि 0.46% की बढ़त के साथ 17,736.95 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 388.86 अंक यानी कि 0.65% ऊपर 59932.82 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 97.70 अंक यानी कि 0.55% की बढ़त के साथ 17754 के ऊपर खुला था।
Created On :   27 Oct 2022 3:58 PM IST
Next Story