सेंसेक्स में 177 अंकों की तेजी, निफ्टी 18,618 पर बंद हुआ

- निफ्टी महज 55.30 अंकों की बढ़त के साथ 18
- 618.05 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 177.04 अंकों की बढ़त के साथ 62
- 681.84 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (29 नवंबर 2022, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 177.04 अंकों यानी कि 0.28% की बढ़त के साथ 62,681.84 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी महज 55.30 अंकों यानी कि 0.30% की बढ़त के साथ 18,618.05 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 144 अंकों की गिरावट के साथ 62360 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी महज 10 अंकों की गिरावट के साथ 18552 के स्तर पर खुला था। हालांकि कुछ देर बाद ही कारोबार में इसने रिकवर कर लिया।
जबकि बीते कारोबारी दिन (28 नवंबर 2022, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय बाजार में बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 211.16 अंकों यानी कि 0.34% की तेजी के साथ 62,504.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.00 अंक यानी कि 0.27% की तेजी के साथ 18,562.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   29 Nov 2022 4:07 PM IST