सेंसेक्स टैंक 879 अंक, निफ्टी 18,400 के आसपास बंद हुआ

- निफ्टी 245.40 अंक नीचे 18
- 414.90 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 878.88 अंक नीचे 61
- 799.03 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (15 दिसंबर 2022, गुरुवार) गिरावट बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 878.88 अंक यानी कि 1.40% नीचे 61,799.03 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 245.40 अंक यानी कि 1.32% नीचे 18,414.90 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सेंसेक्स 76.96 अंक यानी कि 0.12% नीचे 62600.95 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 14 अंक यानी कि 0.08% नीचे 18646.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (14 दिसंबर 2022, बुधवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 144.61 अंक यानी कि 0.23% ऊपर 62,677.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 52.30 अंक यानी कि 0.28% की बढ़त के साथ 18,660.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   15 Dec 2022 4:31 PM IST