सेंसेक्स 631 अंक लुढ़का, निफ्टी 18,000 के नीचे बंद हुआ

- निफ्टी 187.05 पॉइंट की गिरावट के साथ 17
- 914.15 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 631.83 अंक की गिरावट के साथ 60
- 115.48 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (10 जनवरी 2023, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 631.83 अंक यानी कि 1.04% की गिरावट के साथ 60,115.48 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 187.05 पॉइंट यानी कि 1.03% की गिरावट के साथ 17,914.15 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 146.37 अंक यानी कि 0.24% की गिरावट के साथ 60600.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 33.60 पॉइंट यानी कि 0.19% की गिरावट के साथ 18067.60 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (09 जनवरी 2023, सोमवार) बाजार तेजी के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 846.94 अंक यानी कि 1.41% की बढ़त के साथ 60,747.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 241.75 अंक यानी कि 1.35% की बढ़त के साथ 18,101.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   10 Jan 2023 3:56 PM IST