सेंसेक्स 847 अंक चढ़ा, निफ्टी करीब 18,100 पर बंद

- निफ्टी 241.75 अंक की बढ़त के साथ 18
- 101.20 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 846.94 अंक की बढ़त के साथ 60
- 747.31 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (09 जनवरी 2023, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 846.94 अंक यानी कि 1.41% की बढ़त के साथ 60,747.31 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 241.75 अंक यानी कि 1.35% की बढ़त के साथ 18,101.20 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 247 अंकों की तेजी के साथ 60,147 पर खुला था। वहीं निफ्टी 170 अंक बढ़कर 18030 पर पर कारोबार करते देखा गया था।
जबकि बीते सत्र (06 जनवरी 2023, शुक्रवार) में बाजार सपाट स्तर पर खुला था और गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 452.90 अंक यानी कि 0.75% की गिरावट के साथ 59,900.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 132.70 अंक यानी कि 0.74% की गिरावट के साथ 17,859.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   9 Jan 2023 10:37 PM IST