सेंसेक्स 980 अंक गिरा, निफ्टी 17,800 के करीब बंद हुआ

- निफ्टी 320.55 पॉइंट की गिरावट के साथ 17
- 806.80 पर बंद हुआ
- संवेदी सेंसेक्स 980.93 अंक नीचे 59
- 845.29 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (23 दिसंबर 2022, शुक्रवार) भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 980.93 अंक यानी कि 1.61% नीचे 59,845.29 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 320.55 पॉइंट यानी कि 1.77% की गिरावट के साथ 17,806.80 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 334.88 अंक यानी कि 0.55% नीचे 60491.34 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 102.10 पॉइंट यानी कि 0.56% की गिरावट के साथ 18025.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (22 दिसंबर 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 241.02 अंकों यानी कि 0.39% की गिरावट के साथ के साथ 60,826.22 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 71.75 अंकों यानी कि 0.39% की गिरावट के साथ 18,127.35 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   23 Dec 2022 4:18 PM IST