उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए

- निफ्टी 35.15 पॉइंट की गिरावट के साथ 18
- 385.30 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स सेंसेक्स 103.90 अंक नीचे 61
- 702.29 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (20 दिसंबर 2022, मंगलवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स सेंसेक्स 103.90 अंक यानी कि 0.17% नीचे 61,702.29 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.15 पॉइंट या 0.19% की गिरावट के साथ 18,385.30 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 301.64 अंक यानी कि 0.49% नीचे 61504.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 91.10 पॉइंट या 0.49% की गिरावट के साथ 18329.40 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (19 दिसंबर 2022, सोमवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 468.38 अंकों यानी कि 0.76% की तेजी के साथ 61,806.19 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 151.45 अंकों यानी कि 0.83% की तेजी के साथ 18,420.45 पर बंद हुआ था।
Created On :   20 Dec 2022 5:14 PM IST