उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए

- निफ्टी 35.10 अंक की बढ़त के साथ 18
- 232.55 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 126.41 अंकों की बढ़त के साथ 61
- 294.20 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (03 जनवरी 2023, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 126.41 अंकों यानी कि 0.21% की बढ़त के साथ 61,294.20 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 35.10 अंक यानी कि 0.19% की बढ़त के साथ 18,232.55 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 141.24 अंकों की गिरावट के साथ 61,026.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.60 अंक कमजोर होकर 18,156.25 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (02 जनवरी 2023, सोमवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 327.05 अंक यानी कि 0.54% की बढ़त के साथ 61,167.79 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 92.15 पॉइंट यानी कि 0.51% की बढ़त के साथ 18,197.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   3 Jan 2023 3:46 PM IST