सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए

- निफ्टी 9.80 पॉइंट नीचे 18
- 122.50 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 17.15 अंक नीचे 60
- 910.28 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (28 दिसंबर 2022, बुधवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 17.15 अंक यानी कि 0.028% नीचे 60,910.28 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 9.80 पॉइंट यानी कि 0.054% नीचे 18,122.50 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 132.86 अंक यानी कि 0.22% नीचे 60794.57 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 41.80 पॉइंट यानी कि 0.23% नीचे 18090.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (27 दिसंबर 2022, मंगलवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 361.01 अंकों की मजबूती के साथ 60,927.43 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 117.70 अंकों की बढ़त के साथ 18,132.30 अंकों के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   28 Dec 2022 3:49 PM IST