सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 20 अंक की बढ़त, निफ्टी 18,512 पर रहा

- निफ्टी 28.65 पॉइंट की बढ़त के साथ 18
- 512.75 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 20.96 अंक की बढ़त के साथ 62
- 293.64 के स्तर पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवे और आखिरी दिन (25 नवंबर 2022, शुक्रवार) गिरावट के साथ सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 20.96 अंक यानी कि 0.034% की बढ़त के साथ 62,293.64 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 28.65 पॉइंट यानी कि 0.16% की बढ़त के साथ 18,512.75 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 53.53 अंक यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 62219.15 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.60 पॉइंट यानी कि 0.09% की गिरावट के साथ 18467.50 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबार दिन (24 नवंबर 2022, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था और
बंद होते समय भी बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 762.10 अंकों की बढ़त के साथ 62,272.68 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 216.85 अंकों की उछाल के साथ 18,484.10 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   25 Nov 2022 3:53 PM IST