सेंसेक्स 62500 के पार पहुंचा, निफ्टी भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ

- निफ्टी 50.00 अंक की तेजी के साथ 18
- 562.75 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 211.16 अंकों की तेजी के साथ 62
- 504.80 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (28 नवंबर 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 211.16 अंकों यानी कि 0.34% की तेजी के साथ 62,504.80 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50.00 अंक यानी कि 0.27% की तेजी के साथ 18,562.75 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 130 अंक नीचे खुला था, हालांकि कुछ देर बाद इसमें बढ़त नजर आई थी जब सेंसेक्स में 115.70 अंकों की तेजी देखी गई। वहीं निफ्टी 18,500 पर खुलने के बाद 18,548 के स्तर पर पहुंचा था।
जबकि बीते सत्र (25 नवंबर 2022, शुक्रवार) में बाजार सपाट स्तर पर खुला था और जबकि शाम को बंद होते समय बाजार सपाट स्तर पर देखा गया था। इस दौरान सेंसेक्स 20.96 अंक यानी कि 0.034% की बढ़त के साथ 62,293.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 28.65 पॉइंट यानी कि 0.16% की बढ़त के साथ 18,512.75 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   28 Nov 2022 4:03 PM IST