सेंसेक्स 40 अंकों की मामूली गिरावट पर बंद हुआ, निफ़्टी 17000 के नीचे रहा

- निफ्टी 34.00 अंक की गिरावट के साथ 16
- 951.70 के स्तर पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 40.14 अंक की मामूली गिरावट के साथ 57
- 613.72 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (28 मार्च 2023, मंगलवार) सपाट स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 40.14 अंक यानी कि 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 57,613.72 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 34.00 अंक यानी कि 0.20% की गिरावट के साथ 16,951.70 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 174.97 अंक यानी कि 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 57,828.83 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 62.25 अंक यानी कि 0.37% की बढ़त के साथ 17,047.95 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते काराेबारी दिन (27 मार्च 2023, सोमवार) बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था और शाम को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 126.76 अंक यानी कि 0.22% बढ़कर 57,653.86 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 40.65 पॉइंट यानी कि 0.24% बढ़कर 16,985.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   28 March 2023 3:43 PM IST