सेंसेक्स 146 अंक उछला, निफ्टी 17,500 के ऊपर बंद हुआ

- निफ्टी 25.30 अंक की बढ़त के साथ 17
- 512.25 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 146.59 अंक की बढ़त के साथ 59
- 107.19 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैश्विक बाजाराें से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (20 अक्टूबर 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.59 अंक यानी कि 0.25% की बढ़त के साथ 59,107.19 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 25.30 अंक यानी कि 0.14% की बढ़त के साथ 17,512.25 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स में 250 अंकों की बढ़ देखने को मिली थी। वहीं निफ्टी भी 17550 के स्तर पर खुला था। जबकि बात करें बीते कारोबारी दिन (18 अक्टूबर 2022, मंगलवार) की तो बाजार बढ़त के साथ खुला था।
जबकि शाम को बंद होते समय भी बाजार में बढ़त देखी गई थी। इस दौरान सेंसेक्स 549.62 अंक यानि कि 0.94% की बढ़त के साथ 58,960.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 175.15 अंक यानि कि 1.01% की बढ़त के साथ 17,486.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   19 Oct 2022 4:27 PM IST