बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 491 अंक उछला, निफ्टी 17,300 के ऊपर बंद हुआ

- निफ्टी 126.10 अंक की बढ़त के साथ 17
- 311.80 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 491.01 अंक की बढ़त के साथ 58
- 410.98 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (17 अक्टूबर 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 491.01 अंक यानि कि 0.85% की बढ़त के साथ 58,410.98 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 126.10 अंक यानि कि 0.73% की बढ़त के साथ 17,311.80 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 119.13 अंक यानि कि 0.21% नीचे 57800.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 34.40 अंक यानि कि 0.20% की गिरावट के साथ 17151.30 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते सत्र (14 अक्टूबर 2022, शुक्रवार) में बाजार बाजार बंपर उछाल के साथ खुला था और शाम को भी बढ़त के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 684.64 अंक यानि कि 1.20% नीचे 57,919.97 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 171.35 अंक यानि कि 1.01% की गिरावट के साथ 17,185.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   17 Oct 2022 4:32 PM IST