मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 786 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,000 के ऊपर बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (31 अक्टूबर 2022, सोमवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 786.74 अंक यानी कि 1.31% ऊपर 60,746.59 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 225.40 अंक यानी कि 1.27% की बढ़त के साथ 18,012.20 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार जबरदस्त तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 511.45 अंक यानी कि 0.85% ऊपर 60471.30 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 147.80 अंक यानी कि 0.83% की बढ़त के साथ 17934.60 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते सत्र (28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था और
शाम को बंद होते समय भी बाजार में बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स जहां 203.01 अंक यानी कि 0.34% की बढ़त के साथ 59,959.85 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 49.85 अंक यानी कि 0.28% की बढ़त के साथ 17,786.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   31 Oct 2022 3:57 PM IST