सेंसेक्स 562 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,000 के ऊपर बंद हुआ

- निफ्टी 158.45 पॉइंट यानी कि 0.89% बढ़कर 18
- 053.30 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 562.75 अंक यानी कि 0.94% बढ़कर 60
- 655.72 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (17 जनवरी 2023, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 562.75 अंक यानी कि 0.94% बढ़कर 60,655.72 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 158.45 पॉइंट यानी कि 0.89% बढ़कर 18,053.30 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 41.64 अंक यानी कि 0.07% बढ़कर 60134.61 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 10.40 पॉइंट यानी कि 0.06% बढ़कर 17905.20 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (16 जनवरी 2023, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 168 अंकों की गिरावट के साथ 60,092.97 अंकों पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 61.75 अंकों की गिरावट के साथ 17894.85 अंकों पर बंद हुआ था।
Created On :   17 Jan 2023 4:15 PM IST