सेंसेक्स 550 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,500 के करीब बंद हुआ

- सेंसेक्स 549.62 अंक की बढ़त के साथ 58
- 960.60 पर बंद हुआ
- निफ्टी 175.15 अंक की बढ़त के साथ 17
- 486.95 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (18 अक्टूबर 2022, मंगलवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 549.62 अंक यानि कि 0.94% की बढ़त के साथ 58,960.60 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 175.15 अंक यानि कि 1.01% की बढ़त के साथ 17,486.95 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 457.74 अंक यानि कि 0.78% की बढ़त के साथ 58868.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 139.20 अंक यानि कि 0.80% की बढ़त के साथ 17451 के स्तर पर खुला था।
जबकि बीते कारोबारी दिन (17 अक्टूबर 2022, सोमवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 491.01 अंक यानि कि 0.85% की बढ़त के साथ 58,410.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 126.10 अंक यानि कि 0.73% की बढ़त के साथ 17,311.80 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   18 Oct 2022 4:18 PM IST