सेंसेक्स में 468 अंक की बढ़त, निफ्टी में 18,400 का सुधार

- निफ्टी 151.45 अंकों की तेजी के साथ 18
- 420.45 पर बंद हुआ
- सेंसेक्स 468.38 अंकों की तेजी के साथ 61
- 806.19 पर बंद हुआ
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (19 दिसंबर 2022, सोमवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 468.38 अंकों यानी कि 0.76% की तेजी के साथ 61,806.19 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 151.45 अंकों यानी कि 0.83% की तेजी के साथ 18,420.45 पर बंद हुआ
आपको बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 68 अंकों की तेजी के साथ 61405 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 19 अंकों की तेजी के साथ 18288 पर खुला था
जबकि बीते कारोबारी दिन (16 दिसंबर 2022, शुक्रवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को बंद होते समय बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 461.22 अंक की गिरावट के साथ 61,337.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 145.90 अंक की गिरावट के साथ 18,269.00 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   19 Dec 2022 4:02 PM IST